शीतला सप्तमी पूजन के अवसर पर मतदान करने का लिया संकल्प

आसन्न लोकसभा आम चुनाव 2014 के स्वीप मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शीतला सप्तमी के अवसर पर पूजन कर रही महिलाओं ने निर्वाचन विभाग की मंशानुरूप अधिक से अधिक मतदान का संकल्प लेते हुए अपने हस्ताक्षर किये।

 | 

स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के तहत शहर के भडभूजा घाटी, रावजी का हाटा, समोर बाग, हिरणमगरी सेक्टर 11, 13 व 14 आदि स्थानों पर लगभग 750 से अधिक महिलाओं ने हस्ताक्षर किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News