तपस्वियों का हुआ सम्मान
जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का सम्मान समारोह रविवार को तेरापंथ भवन में हुआ। जिसमें 14 तपस्वियों का सम्मान किया गया।

जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी का सम्मान समारोह रविवार को तेरापंथ भवन में हुआ। जिसमें 14 तपस्वियों का सम्मान किया गया।
समारेाह के विशिष्ठ अतिथि शहर जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन थे जेबकि अध्यक्षता ग्रुप के संस्थापक रमेश मेहता ने की। अतिथियों का स्वागत ग्रुप के अध्यक्ष नितिन सेठ ने किया।
नितिन सेठ ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेकर नाम रोशन करने तीन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया किया। शिक्षा के क्षेत्र में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष महावीर जैन, सहसचिव चेतन जैन भी मौजूद रहे। धन्यवाद सचिव अनिल सांखला ने दिया। संचालन अरूण बड़ाला ने किया।
