हरियाणा में टाउन प्लानिंग अधिकारियों के बदले गए कार्यक्षेत्र, देखें किसे क्या मिली नई जिम्मेदारी ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने विभागीय कार्यों का नए सिरे से बदलाव करते कार्यों का वितरण कर दिया है। नए कार्य वितरण में लाइसेंस, सीएलयू मामलों और कोर्ट केस के आधार पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसके तहत DTP और ATP स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग सर्कल, सेक्टर और क्षेत्रों का कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला टाउन प्लानर सुरेखा यादव को पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र का कार्यभार मिला है। उनके अधीन ATP रमन कुमार रहेंगे। DTP संजय सैनी को रोहतक सर्कल की जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन ATP दिव्या दहिया रहेंगी। Haryana News
DTP दिव्या डोगरा को गुरुग्राम अर्बन मानेसर कॉम्प्लेक्स (GMUC) के सेक्टर 1 से 57 तक की जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन ATP कपिल राव और अनीश ग्रोवर रहेंगे।
DTP नरेश कुमार को GMUC के सेक्टर 58 से 87, एसईजेड, मानेसर और ग्वाल पहाड़ी का चार्ज मिला है। उनके अधीन ATP विकास यादव रहेंगे। ये सभी अधिकारी और क्षेत्र STP (हेडक्वार्टर) हितेश शर्मा के अधीन होंगे। Haryana News
अन्य सर्कल की जिम्मेदारी भी तय
DTP आशीष शर्मा को GMUC के सेक्टर 88 से 115 और सोहना क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन ATP शिवम रोहिला रहेंगे।
DTP सविता जिंदल को फरीदाबाद सर्कल का कार्यभार मिला है। उनके अधीन ATP तरुण कुमार रहेंगे। DTP सतीश कुमार को हिसार सर्कल की जिम्मेदारी मिली है और ATP शालू धीमान उनके अधीन रहेंगी। Haryana News
DTP सुनैना को रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। उनके अधीन ATP आशीष ग्रोवर और अमित कुमार रहेंगे। ये सभी अधिकारी और क्षेत्र STP ईएंडवी के अधीन होंगे।
DTP राकेश बंसल को पूरे IT और एनफोर्समेंट वर्क की जिम्मेदारी मिली है। ATP संजय और अमित कुमार उनके साथ अटैच रहेंगे। Haryana News
DTP रोहित चौहान और सुनैना STP विजय कुमार के अधीन रहकर NCR सेल की जिम्मेदारी मिली है। ATP प्रिया और जहान्वी की तैनाती भी सेल में रहेगी।