जिम्मेदारी मनुष्य को बनाती है बलवानःआचार्य डाॅ. शिवमुनि

श्रमणसंघीय आचार्य डाॅ. शिवमुनि महाराज ने कहा कि जिम्मेदारी मनुष्य को बलवान बनाती हैं। कोई भी काम आप जिम्मेदारी के साथ करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। छोटा काम भी तरीके से करना चाहिये। वे आज महाप्रज्ञ विहार स्थित शिवाचार्य समवसरण में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे।

 | 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने अष्ट कर्म को क्षय कर अष्ट पद प्राप्त कर लिया हैं वे अरिहंत कहलाते है और अरिहंत अपने ज्ञान को बांटते है। तुम एक को जान लो, सबको जान जाओंगे। मनुष्य भीतर जाना ही नहीं चाहता,ज्ञान प्राप्त करने के लिये आत्मा के भीतर ही जाना होगा। विचार धारणा को छोड़कर स्वः में रमण करना है। अंत समय में कौन साथ देता है। शरीर के भीतर भी आत्मा है। वह भी आपके भीतर किरायेदार हैं। एक दिन मकान खाली करके उड़ जाएगी। शरीर यही रह जाएगा। बिना मोह को त्यागे मोक्ष नहीं मिलने वाला। व्यक्ति वस्तु के प्रति आपको संसार में दुःखी करता है। शरीर के प्रति बहुत आसक्ति ही उसके दुःखों का मुख्य कारण हैं।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News