वृद्धा के साथ फिर हुई चैन स्नेंचिग
शहर के हिरणमगरी थाना क्षेंत्र के सेक्टर चार स्थित जैन मन्दिर से घर लौटती वृद्धा के गले पर झपट्टा मारते हुयें दो बाइक सवार बदमाशों ने तीन तोला वजनी मंगलसूत्र व दो तोला वजनी सोने की चैन लेकर फरार हो गये।

बाइक सवार बदमाशों के झपट्टे से वृद्धा नीचे गिर गई, जिससे उनको चोटें भी आई हैं। चैन स्नेंचिग की इस घटना के बाद पुलिस ने हर बार की तरह नकाबंदी की, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड पाई।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर चार निवासी झंकार देवी प्रतिदिन के तरह आज भी जैन मन्दिर से दर्शन कर घर की ओर लौट रही थी, उसी दौरान पीछे की ओर से काले रंग की मोटरसाइकिल पर दों युवक आये और महिला के गले पर झपट्टा मारते हुये मंगलसूत्र व चैन लेकर फरार हो गये।
इससे पूर्व में भी हिरणमगरी क्षेत्र में चैन स्नेंचिग की कई घटनाएं हो चुकी हैं।