सिलिंडर फटने से रेस्टॉरेंट में आग
चेतक सर्किल स्थित स्वाद रेस्टॉरेंट एन्ड भोजनालय में आज रात को 9:15 बजे गैस सिलिंडर फटने से रेस्टॉरेंट में आग लग गई। जिसे मौके पर नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाकर बड़ी घटना से बचा लिया। हालाँकि इस आग से स्वाद रेस्टॉरेंट के रसोइया मोहन सिंह तथा एक अन्य कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए।

मौके पर मौजूद भीड़ को पुलिस कर्मियों ने हटाया और घायलो को अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर के फटने से आग की लपटे उठी और रेस्टॉरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही की मौके पर दमकल कर्मचारियों ने आग बुझा दी और फैलने से बचा लिया नहीं तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

स्वाद रेस्टॉरेंट एन्ड भोजनालय के पीछे की तरफ रहने वाले निवासियों ने बताया कि उक्त भोजनालय एवं उसके आस पास संचालित रेस्टॉरेंट एवं भोजनालय में अक्सर एक गैस सिलिंडर से दूसरी गैस सिलिंडर में गैस असुरक्षित तरीके से भरी जाती है और यह न सिर्फ रेस्टॉरेंट बल्कि आस पास के निवासियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। जिसकी शिकायत भी सम्बंधित अधिकारियो की कई बार की गई है।