छात्रसंघ चुनावो के परिणाम जारी
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान हुए। चुनावों को लेकर विद्यार्थियों में वोटिंग का उत्साह देखा गया; जानकारी के मुताबिक मतदान का प्रतिशत लगभग 50 फीसदी रहा है।

नवीनतम जानकारी अनुसार [8:35 PM]
केन्द्रीय अध्यक्ष पद पर छात्र संघर्ष समिति के प्रत्याक्षी अमित पालीवाल 648 से जीते। वही उपाध्यक्ष पद पर सुरभि जैन, संयुक्त सचिव पर सुनील कल्याणा विजयी रहे।
राजस्थान कृषि महविद्यालय से अध्यक्ष पद पर किशन लाल नागदा और महसचिव पर रुचिका जैन विजयी हुए है ।
ऑर्ट्स कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश और संयुक्त सचिव पद पर केसरसिंह देवड़ा निर्विरोध चुने गए।
विधि महविद्यालय से उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र रावत, महासचिव पद पर निधि तिवारी और संयुक्त सचिव पद पर डालचंद पहले ही निर्विरोध चुने गए।
कॉमर्स कॉलेज से उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मेनारिया जीते और महासचिव पद पर अविनाश यादव जीत हुई। संयुक्त सचिव पद पर गौरव साल्वी का निर्विरोध निर्वाचित हुए है ।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान हुए। चुनावों को लेकर विद्यार्थियों में वोटिंग का उत्साह देखा गया; जानकारी के मुताबिक मतदान का प्रतिशत लगभग 50 फीसदी रहा है।
जानकारों के द्वारा कहा जा रहा था इस बार चुनावो में कुल 50 से 55 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से ही कैंपस में भारी संख्या में छात्रों का जुटने शुरू हो गए थे।
आज सुबह 8 बजे से लेकर 1 बजे तक हुए चुनावो में शहर के आर्ट्स कॉलेज, साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय सहित कुल 13 बूथ पर मतदान हुए। मतगणना के प्रारभ होते ही कॉलेजो के नजीते आने शरू हो गए।
चुनावों को लेकर मतगणना दोपहर 3 प्रारंभ हो गयी, चुनावो में सबसे पहले कला महाविद्यालय के नतीजे घोषित हुए।
अब तक के नतीजे इस प्रकार हैं –
अध्यक्ष पद पर –
कला महाविद्यालय से प्रिंस चौधरी
वाणिज्य महाविद्यालय से मयूरधवज सिंह
विधि महविद्यालय से अक्षयराज सिंह राणावत
बीएन कॉलेज से राजदीप सिंह राणावत
वीबीआरआई से विकास डांगी
राजकीय आर्युवेदिक महाविद्यालय से हेमंत मेनारिया और उपाध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा, महासचिव पद पर हेमलता शर्मा विजयी रहे है।
वहीँ मीरा कन्या महविद्यालय से अध्यक्ष पद पर अंजली भणात व उपाध्यक्ष पद पर स्वाती बजाज निर्वाचित हुई। महासचिव पद पर फौजिया बानो एवं संयुक्त सचिव पद पर श्वेता बागड़ी विजयी रही। परिणामों की घोषणा के तुरन्त पश्चात् विजेता छात्राओं को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलवाई गई। अध्यक्ष पद पर अंजली भणात ने 706 मत प्राप्त किये उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी को कुल 608 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद की प्रत्याशी को 567 मत प्राप्त हुए तथा संयुक्त सचिव पद पर श्वेता बागड़ी ने 637 मत प्राप्त करके विजेता घोषित हुई। सेकंड इयर विज्ञान में कक्षा प्रतिनिधि हेतु चुनाव में सुश्री अनिता कुमारी विजेता रही तथा अन्य कक्षाओं में कक्षा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
दूसरी ओर बीएन कन्या महविद्यालय से अध्यक्ष पद भूमिका राणावत विजयी रही है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजलक्ष्मी झाला ने कामयाबी हासिल की है। जनरल सेक्रेटरी के पद पर दीक्षा राठौड़ और ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर सना मंसूरी विजय रहे है ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal


