हरियाणा में रिटायर्ड वन अधिकारी की हत्या, गाड़ी से छींटे लगने पर युवक ने किया हमला
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार शाम को हरियाणा के सोनीपत में रिटायर्ड जिला वन अधिकारी (DFO) भोगीपुर गांव निवासी जयपाल राठी (60) की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वह अपनी कार से गन्नौर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी से युवक को बारिश के पानी के छींटे लग गए। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और गन्नौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक मृतक वन अधिकारी करीब दो साल पहले DFO के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह गन्नौर-पांची रोड पर राठी फार्म हाउस और नर्सरी चला रहे थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार गन्नौर थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि अगवानपुर रोड पर रहने वाला युवक रवि सड़क पर टहल रहा था जहां बारिश की वजह से जगह-जगह पानी था। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान जयपाल की गाड़ी से रवि को छींटे लगे होंगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार आरोप है कि रवि ने पत्थर उठाकर जयपाल के सिर पर वार कर दिया। राहगीरों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। Haryana News
मृतक के बेटे मंजीत की शिकायत के आधार पर गन्नौर पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।