हरियाणा में रिटायर्ड सैनिक ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार को हरियाणा में झज्जर के चमनपुरा गांव में 72 वर्षीय पूर्व सैनिक ब्रह्मप्रकाश ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मप्रकाश ने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ब्रह्मप्रकाश सेना से रिटायर पूर्व सैनिक थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। पुलिस विभाग से भी सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में रह रहे थे। Haryana News
जांच रही जांच पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले उनकी किसी से कोई बातचीत या विवाद तो नहीं हुआ था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
