रिटायर्ड फौजी बोला पैसे दे दो आज किसी को गोली मारने का मन, दुकानदार ने समझा मजाक तो उसे ही मार दी गोली
Udaipur Times, Mohali News : मोहाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहाली में पूर्व सरपंच के पति रजनीश को गोली मारने के मामले में नया मोड सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सियालबा के रहने वाले आरोपी पूर्व फौजी ने पूर्व सरपंच के पति यानि दुकानदार रजनीश से ही 100 रुपए शराब पीने के लिए उधार लिए थे।
पैसे लेते समय रिटायर्ड फौजी ने जानकारी के मुताबिक दुकानदार रजनीश से कहा कि आज मेरा मन किसी को गोली मारने का है। तभी दुकानदार को लगा कि शायद रिटायर्ड फौजी ऐसे ही इन बातों की मजाक कर रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद रिटायर्ड फौजी नशे में होकर आया और दुकान के बाहर बैठे रजनीश पर गोली चला दी। Mohali News
मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने विजय कुमार ने बताया कि इस दौरान लोगों ने इकट्ठे होकर पूर्व फौजी से राइफल छीनी। जानकारी के मुताबिक अगर इस घटना में थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो कईयों की जान जा सकती थी। Mohali News
वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया गया है।
