चोरी व नकबजनी की 10 वारदातों का खुलासा, 6 बाइक बरामद, 2 गिरफ्तार

उदयपुर 2 जुलाई 2019, उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने चोरी करने की फ़िराक में खांजीपीर बीड़ा से दो शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से चोरी के छह मोटरसाईकिल भी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने उदयपुर शहर के विभिन्न थाना सर्किल में वाहन चोरी की 8 वारदाते क

 | 

चोरी व नकबजनी की 10 वारदातों का खुलासा, 6 बाइक बरामद, 2 गिरफ्तार

उदयपुर 2 जुलाई 2019, उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने चोरी करने की फ़िराक में खांजीपीर बीड़ा से दो शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से चोरी के छह मोटरसाईकिल भी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने उदयपुर शहर के विभिन्न थाना सर्किल में वाहन चोरी की 8 वारदाते करना और 2 दुकानों में नकबजनी करना स्वीकार किया है।

गोवर्धन विलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया की चालानशुदा व थाना सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अब्दुल कादिर उर्फ़ बंटी पिता मजीद खान निवासी रज़ा कॉलोनी किशनपोल और ऑटो चालक अब्दुल मजीद पिता अब्दुल अज़ीज़ निवासी निवासी खांजीपीर बीड़ा को बीजेपी कार्यालय के पीछे से मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अब्दुल कादिर उर्फ़ बंटी पर वाहन चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के कुल 18 प्रकरण उदयपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है। इसके अतिरिक्त डूंगरपुर से एक व्यक्ति का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने का प्रकरण दर्ज है। जबकि दुसरे अभियुक्त अब्दुल मजीद पर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है। मजीद करीब दो महीने पर्व ही जेल से रिहा होकर आया था और बाहर आते ही पुनः वाहन चोरी की वारदाते शुरू कर दी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News