फतहसागर में सीवरेज गिरने की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

फतहसागर झील में सीवरेज गिरने की सूचना देने वाले को अब इनाम दिया जाएगा। जिला कलक्टर श्री रोहित गुप्ता ने बताया कि जानकारी देने वाले के लिए प्रोत्साहन स्वरुप नगर विकास प्रन्यास की ओर से सौ रुपए का इनाम रखा गया है।

 | 
फतहसागर में सीवरेज गिरने की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

Fatehsagar, Udaipur

फतहसागर झील में सीवरेज गिरने की सूचना देने वाले को अब इनाम दिया जाएगा। जिला कलक्टर श्री रोहित गुप्ता ने बताया कि जानकारी देने वाले के लिए प्रोत्साहन स्वरुप नगर विकास प्रन्यास की ओर से सौ रुपए का इनाम रखा गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सीवरेज गिरने की जानकारी जिला प्रशासन की मोबाइल एप एक्शन उदयपुर पर दी जा सकती है। किसी स्थान के लिए सबसे पहले सूचना देने वाले व्यक्ति को यह इनाम दिया जाएगा। उन्होने बताया कि उसी स्थान पर सीवरेज गिरने की दूसरी बार शिकायत 10 दिन बाद ही दर्ज करवाई जा सकेगी। इसी बीच प्रन्यास द्वारा शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। फिलहाल यह कदम फतहसागर के लिए उठाया गया है। बाद में शहर की अन्य झीलों के लिए भी इस तरह की प्रोत्साहन की योजना बनाई जाएगी। बुनकर ने बताया कि नागरिकों को शहर की झीलों के शुद्दिकरण एवं सौंदर्यीकरण से जोड़ने हेतु यह इनाम रखा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News