RIICO की प्रत्यक्ष आवंटन योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 265 भूखंडों के लिए 440 आवेदन

 | 
RIICO

 

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 19 जून 2026। C Rajasthan News

योजना के ग्यारहवें चरण के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अजमेर के आईजीपी आईटी पार्क माकड़वाली के लिए 21, अलवर के औद्योगिक क्षेत्र आईजीपी रूंध सोखरी के लिए 82, बालोतरा के बोरावास कलावा प्रथम के लिए 12, बोरानाडा के बोरानाडा विस्तार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 27 एवं औद्योगिक क्षेत्र कांकाणी के लिए 19, झुंझुनूं के औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर के लिए 12 तथा जयपुर के श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, कुंजबिहारीपुरा के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। Rajasthan News

RIICO द्वारा इस चरण में निवेशकों को राज्य के 105 औद्योगिक क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखण्ड उपलब्ध कराए गए थे। इन भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 260 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 300 करोड़ रुपये है। 11वें चरण के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की लॉटरी का आयोजन दिनांक 22 जून 2026 को किया जाएगा। Rajasthan News

RIICO के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने कहा कि राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप रीको लगातार काम कर रहा है। Rajasthan News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News