करोड़ो की लागत से होगा इन शहरों में रिंग रोड का निर्माण, जाने सरकार की योजना?

 | 
करोड़ो की लागत से होगा इन शहरों में रिंग रोड का निर्माण, जाने सरकार की योजना?

Udaipur Times, Ring Road : वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, देश के पांच लाख से अधिक आबादी वाले 45 शहरों को जाम से राहत दिलाने के लिए रिंग रोड या बाईपास बनाए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें UP के भी तीन शहर वाराणसी, प्रयागराज और अलीगढ़ शामिल हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन शहरों के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार की है। 

जाने क्या है योजना?
केंद्र सरकार ने पांच लाख से अधिक आबादी वाले 83 शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए चिह्नित किए हैं। इन शहरों में बाई पास, रिंग रोड या फिर राजमार्ग चौड़ा करने की योजना है। इनमें से तीन शहरों में राजमार्ग का काम पूरा हो गया है। 35 अन्य शहरों में रिंग रोड या बाईपास के लिए स्वीकृति मिल चुकी है या प्रक्रिया चल रही है

12,500 करोड़ वाराणसी, प्रयागराज व अलीगढ़ के लिए
UP के तीनों शहरों को जाम से राहत दिलाने के लिए 12,500 करोड़ की परियोजनाएं बनाई गई हैं। मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया  शुरू होगी।

अलीगढ़-मुरादाबाद व अलीगढ़ रिंग रोड बनाने की योजना है। इस रिंग रोड के लिए 1,450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

इसके अलावा प्रयागराज में पहले चरण में रिंग रोड का काम शुरू चुका है। दूसरा चरण अब शुरू किया जाएगा। इस पर करीब 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने अनुमान है।

और वाराणसी में 5,000 करोड़ की लागत से रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News