रिणवा ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा ली समीक्षा बैठक

वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये उदयपुर जिले में वन विभाग द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 | 

वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये उदयपुर जिले में वन विभाग द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं केम्पा) डॉ.सुरेशचंद्र को वन विभाग के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने श्री रिणवा को जिले की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने पूर्व मे दिये निर्देशानुसार जिले में पदस्थापित सहायक वनपाल स्तर तक के समस्त अधिकारियों को ग्राम पंचायत व वनरक्षकों को ग्राम गोद लिये जाने की जानकारी पर्यावरण मंत्री को दी। ये अधिकारी व कर्मचारी इन पंचायतों व ग्रामों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ सरकारी परिसर, स्कूलों, डिस्पेंसरी, राजीव गांधी निर्माण केन्द्रों पर पौधारोपण के लिए जागरूक करने व सहयोग का कार्य भी करेंगे।

इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री द्वारा वन विभाग से संबंधित घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई जिसमें बायलॉजिकल पार्क का अधिकांश कार्य करवाया जा चुका है।

इसमें वन्यजीवों को स्थानांतरित करने का कार्य लिया गया है। बाघदड़ा व नाल सांडोल इको ट्यूरिज्म स्थलों का कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने वृक्षों का महत्व बताते हुए वृक्षारोपण कार्यों में सहयोग के लिए अधिक से अधिक भामाशाहों को जोड़ने के निर्देश दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News