ऋषभ जैन राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संसथान की बैठक आज संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने की।
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संसथान की बैठक आज संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने की।
कुन्तीलाल जैन ने बताया कि आगामी सितम्बर माह में ऋषभदेव में संस्थान की ओर से मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 60 वर्ष पार विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं का सम्मान एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र कोठारी ने रखा जिसका समर्थन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धरियावद के इन्द्रमल पटवा ने किया।
जैन ने बताया कि वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान में तेजी लाने हेतु ऋषभ जैन को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। इसके लिये 7 सदस्यीय एक कमेटी का गठन शीघ्र किया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक नियुक्ति का प्रस्ताव खान्दू कोलोनी के संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल मेहता ने प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन राष्ट्रीय मंत्री पारस जैन ने किया।
संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने बताया कि दिव्यांग प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक महावीर प्रसाद भाणावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ऋषभ डवारा, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश भवंरा, राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रमेशचन्द्र कोठारी एवं महिला व युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ऋषभ दलावत ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की कार्ययोजना विस्तारपूर्वक रखी।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी अन्तर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक भरत रजावत एवं प्रचार-प्रसार मंत्री चेतन मुसलिया ने विदेश भ्रमण हेतु आगामी अक्टूबर माह में दुबई यात्रा का प्रस्ताव रखा। बैठक में राजमल कीकावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश जुसोत सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें।
