टाई उदयपुर के अध्यक्ष बने ऋषभ वर्डिया

टाई एक वैश्विक संस्था है जो उद्यमिता को बढ़ाने के उद्देश्य से 1992 में बनी थी
 | 
14 देशों में कार्यरत संस्था के 61 ग्लोबल चैप्टर कार्यरत है।  

उदयपुर। वैश्विक संस्था टाई की आज सम्पन्न हुई वर्चुअल वार्षिक साधारण सभा बैठक में उदयपुर के ऋषभ वर्डिया अध्यक्ष चुनें गये।

नवीन कार्यकारिणी में राजकुमार सुराणा, मनीष गोधा, ऋषि कोठारी, आशीष लोढ़ा, दीपक भंसाली, मधुकर दुबे, संदीप बापना, लोकेंद्र राणावत और आदित्य शाह का मनोनयन किया गया। 

कार्यकारिणी में महिला सशक्तिकरण के लिए रुचिका गोधा एवं शिल्पा बापना को भी मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष ऋषभ वर्डिया ने बताया कि टाई एक वैश्विक संस्था है जो उद्यमिता को बढ़ाने के उद्देश्य से 1992 में बनी थी। टाई उद्यमियों की सबसे बड़ी नॉनप्रॉफिट संस्था है। 14 देशों में कार्यरत संस्था के 61 ग्लोबल चैप्टर कार्यरत है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News