उदयपुर। मिशन मोदी अगेन पीएम संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका ने उदयपुर में मिशन मोदी अगेन पीएम संस्था के उद्देश्य को गांव-गांव तक पंहुचानें के लिये उदयपुर जिलाध्यक्ष पद पर आर.के.सिंह को नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
रामगोपाल ने एक निजी होटल में आयोजित संस्था की बैठक में बताया कि मिशन का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाना है। इसके लिए प्रमाणिक और समर्पित कार्यकर्ता की जरूरत है जो मिशन के उद्देश्य को पूरा करेगा, आजकल देशभर में लगातार कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग का सेमिनार कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में आगामी 18 व 19 मार्च को उदयपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें स्वयं मोदी बनकर देश और राष्ट्र के विकास में काम करना है इसके लिए देश की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक चैनल बनाया गया है। प्रत्येक ग्राम की पंचायत में जहां कम से कम 11 प्रमाणिक कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं। ये 11 कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में मोदी की भांति ही काम करेंगे, और चिकित्सा, स्वच्छता जल आदि पर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर रामगोपाल काका ने कहा कि संकल्प से सिद्धि के साथ राजस्थान के प्रत्येक जिले तहसील और ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत इकाई स्तर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिमूर्ति के रूप में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जायेगा और प्रत्येक यह कार्य मिशन मोदी अगेन पीएम अगले चार वर्ष में करेगा, जिससे हम देश के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य करेंगे।
मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष उदय सिंह ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे दैनिक जीवनचर्या में मात्र एक घंटे मोदी का प्रतिरूप बनकर देश और समाज कि सेवा करने मात्र से समाज और राष्ट्र मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। हमारा देश मजबूती के साथ उभरकर आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र शरण सिंह, प्रांत महामंत्री महेंद्र जोशी चित्तौड़ प्रांत महामंत्री, अजय सिंह सिनसिनवार, आर के सिंह, कमलेंद्र हाडा, मोहन बोहरा, योगेश सारस्वत, महिला मोर्चा रजींता सियाल, जयमाला, मधु आदि सहित राजस्थान के कई जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।