राजस्थान में 2,101 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 3,232 नई सड़कों का होगा निर्माण

 | 
Rajasthan Road Network

 

Udaipur Times, Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क तंत्र की मजबूती के साथ ही प्रदेश का निरंतर आधारभूत विकास हो रहा है। इसी क्रम में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, जो विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा प्रदेश की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। 

बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए कुल 2 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 3 हजार 232 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी तथा आवागमन और अधिक सुगम होगा। 

मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क से जोड़ते हुए विकास के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लिए गए अहम फैसले से किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। साथ ही, प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी नई दिशा मिलेगी।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News