सडक सुरक्षा जागरूकता विषयक काव्यगोष्ठी गुरुवार को

सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत गुरुवार 21 जनवरी को सायं 5 से 8 बजे तक सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये काव्य गोष्ठी रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के सभागार में आयोजित की जाएगी।

 | 

सडक सुरक्षा जागरूकता विषयक काव्यगोष्ठी गुरुवार कोसड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत गुरुवार 21 जनवरी को सायं 5 से 8 बजे तक सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये काव्य गोष्ठी रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के सभागार में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि इस काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन लाल मीणा होंगे जबकि अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य सत्यपाल मैढ़ करेंगे।

उन्होंने बताया कि आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति और अधिक जागरूकता लाने के लिये परिवहन विभाग, मानव जीवन रेखा संस्थान एवं क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस काव्य गोष्ठी में इकबाल हुसैन इकबाल, जगदीश तिवारी, श्रेणीदान चारण, डॉ. मधु अग्रवाल, आस्मां बेगम, स्वाति शकुन्त, पुष्कर गुप्तेश्वर तथा आईना उदयपुरी का काव्य पाठ होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News