अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग की ओर से होगी सड़क सुरक्षा कार्यशाला
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग की ओर से नगर निगम प्रान्गण में कल प्रातः 10 बजे से महिला दिवस पर सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री पी.एल.बामनिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भागीदारी महिलाओं के सुरक्षा कवच की दृष्टि से उनके पतियों का मुफ्त दुर्घटना बीमा व पत्नियों को नोमिनी के तौर पर मुफ्त बीमा तथा बेस्ट ड्राईविंग प्रतियोगिता में विजेताओं को निःशुल्क हेलमेट वितरीत किये जायेगें।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिवहन विभाग की ओर से नगर निगम प्रान्गण में कल प्रातः 10 बजे से महिला दिवस पर सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री पी.एल.बामनिया ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भागीदारी महिलाओं के सुरक्षा कवच की दृष्टि से उनके पतियों का मुफ्त दुर्घटना बीमा व पत्नियों को नोमिनी के तौर पर मुफ्त बीमा तथा बेस्ट ड्राईविंग प्रतियोगिता में विजेताओं को निःशुल्क हेलमेट वितरीत किये जायेगें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का है जिससे वे अपना व अपने परिवार की सुरक्षा का पुर्ण ध्यान रख सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी नगर निगम की पूर्व महापौरा श्रीमती रजनी डांगी, डी.आई.जी. जेल श्रीमती प्रीता भार्गव एवं विशेष अतिथी डॉ विजया लक्ष्मी चैहान, डॉ साधना कोठारी, श्रीमती दिव्या मित्तल, एसिस्टेन्ट कमान्डेट एम.बी.सी., श्रीमती रानु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.टी.एस. होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 महिलाओं के भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य भागीदारी उदयपुर आॅटोमोबाईल डीलर्स एसोसिएशन, आई.डी.टी.आर, रेलमगरा, आधार फाण्डेशन, मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति संस्थान, नेहरू युवा केन्द्र की रहेगी।
कार्यक्रम में भागीदार महिलाओं को नुक्कड़ नाटक व कटपुतली कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता सन्देष दिया जायेगया एवं अन्त में उपस्थित सभी महिलाओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई जावेगी।