चार नए मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से
जनप्रतिनिधियों की रोडवेज संचालन की अनुशंषा पर चार नए मार्गो पर रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार 18 अप्रेल से होगा। उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि उदयपुर आगार की ओर से चार नए मार्गो पर इन बसों का संचालन होगा।
जनप्रतिनिधियों की रोडवेज संचालन की अनुशंषा पर चार नए मार्गो पर रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार 18 अप्रेल से होगा। उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि उदयपुर आगार की ओर से चार नए मार्गो पर इन बसों का संचालन होगा।
उदयपुर-केसरियाजी-सलुम्बर-धरियावद
श्री नागर ने बताया कि इस मार्ग पर दो बसें संचालित होगी जिनमें शाम पौने सात बजे उदयपुर से बस प्रस्थान कर केशरियाजी में रात्रि विश्राम पश्चात अगले दिन सुबह 7 बजे केसरियाजी से प्रस्थान कर 9 बजे सलुम्बर तथा पौने ग्यारह बजे धरियावद पहुंचेगी वहीं दोपहर 1.35 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर 2.45 बजे केेशरियाजी, 4.45 बजे सलूम्बर व शाम 6.30 बजे धरियावद पहुंचेगी।
धरियावद-उदयपुर मार्ग
इसमें सुबह 7 बजे धरियावद से रोडवेज रवाना होकर 9 बजे सलूम्बर, 10.45 बजे केशरियाजी तथा दोपहर 12 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 12 बजे धरियावद से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सलूम्बर, 3.15 बजे केशरियाजी तथा शाम 5 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उदयपुर-धरियावद-घाटोल-बांसवाड़ा
इस मार्ग पर दोपहर 12.30 बजे उदयपुर से चलकर शाम 4 बजे धरियावद, शाम 5.30 बजे घाटोल तथा शाम 6.30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार सुबह सवा पांच बजे बांसवाड़ा से बस प्रस्थान कर 6.15 बजे घाटोल, 8 बजे धरियावद व 11.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उदयपुर-साबला-पारसोला-बांसवाड़ा मार्ग
इस मार्ग पर दोपहर 1.05 बजे रोडवेज रवाना होकर शाम 4.30 बजे साबला, शाम 5.30 बजे पारसोला होते हुए 7.45 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगी। इसी प्रकार सुबह 6.30 बजे बांसवाड़ा से रवाना होकर 9 बजे पारसोला, 9.45 बजे साबला तथा दोपहर 12.45 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
