डॉक्टर के सूने मकान में चोरी, 50 हज़ार की नकदी पर किया हाथ साफ़
प्त जानकारी के अनुसार डॉ पी सी जैन दोपहर को एमबी अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई बसंत जैन से मिलने गए थे। वापसी में घर आये तो पाया की मकान की गैलरी वाला दरवाज़ा खुला है। शक होने पर चिल्लाये तो अंदर मौजूद एक युवक दौड़ता हुआ बाहर निकला। हड़बड़ाहट में चोर अपना बैग वहीँ छोड़ गया। डॉ जैन की आवाज़ पर एकत्र हुए लोगो ने चोर का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। चोर के भागने के बाद डॉ जैन ने घर के अंदर चेक किया तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला तथा पचास हज़ार की नकदी और कुछ सामन ग़ायब मिला।

उदयपुर 17 अगस्त 2019, शहर के अरविन्द नगर, सुंदरवास क्षेत्र में निवासरत डॉ पी सी जैन के सूने मकान से दिन दहाड़े चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 50 हज़ार की नकदी और कुछ सामान पर हाथ साफ़ कर दिया।
अपना बैग वहीँ छोड़ गया चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ पी सी जैन दोपहर को एमबी अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई बसंत जैन से मिलने गए थे। वापसी में घर आये तो पाया की मकान की गैलरी वाला दरवाज़ा खुला है। शक होने पर चिल्लाये तो अंदर मौजूद एक युवक दौड़ता हुआ बाहर निकला। हड़बड़ाहट में चोर अपना बैग वहीँ छोड़ गया। डॉ जैन की आवाज़ पर एकत्र हुए लोगो ने चोर का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। चोर के भागने के बाद डॉ जैन ने घर के अंदर चेक किया तो सारा सामान अस्त व्यस्त मिला तथा पचास हज़ार की नकदी और कुछ सामन ग़ायब मिला।
बैग से लड़की की फोटो और घड़ी मिली
चोर द्वारा हड़बड़ाहट में छोड़े गए बैग से एक लड़की की फोटो और घड़ी पाई गई। अब पुलिस फोटो के आधार पर लड़की और चोर का पता लगाने में जुट गई है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
पहले भी हो चुकी है चोरी
एक वर्ष पहले भी डॉ जैन के मकान से साढ़े चार लाख रूपये की चोरी हो चुकी है। पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पंहुच पाई है। और आज फिर से उनके मकान में चोरी हो गई।