अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फ़ोर्स का रुट मार्च

रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने उदयपुर के अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना पुलिस के साथ मुल्ला तलाई, गांधीनगर, भीलूराणा कच्ची बस्ती, सज्जननगर, देबारी, साकरोदा, लकड़वास तथा कानपूर क्षेत्र में रुट मार्च किया। 
 | 
अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फ़ोर्स का रुट मार्च
आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र किया रुट मार्च 

उदयपुर 5 दिसंबर 2019।  उदयपुर के अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने अम्बामाता एवं प्रतापनगर थाना पुलिस के साथ मुल्ला तलाई, गांधीनगर, भीलूराणा कच्ची बस्ती, सज्जननगर, देबारी, साकरोदा, लकड़वास तथा कानपूर क्षेत्र में रुट मार्च किया। 

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के दिशा निर्देशन में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाको की पहचान एवं दंगा भड़काने पर तुरंत पहुँचने के रास्तो, नाज़ुक एवं महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थिति की जानकारी हेतु उक्त कार्यवाही की गई। 

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण राम विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, महेंद्र सिंह मय टीम हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, चेतन दास प्रतापनगर पुलिस थानाधिकारी विवेक सिंह , उपनिरीक्षक गणपत सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, हरिकिशन तथा ए 100 RAF वस्त्राल अहमदाबाद की एक प्लाटून उप कमांडेंट 100 बटालियन रैपिड एक्शन फ़ोर्स प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उदयपुर जिले का परिचित अभ्यास करने आई है। 

2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले इस परिचित अभ्यास में जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों का दौरा करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News