हिरणमगरी में रैपिड एक्शन फ़ोर्स का रुट मार्च
उदयपुर 4 दिस्मबर 2019। उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने हिरणमगरी थाना पुलिस के साथ हिरणमगरी थाना सर्कल के सेक्टर 6, बंजारा बस्ती, बीएसएनएल रोड, सेक्टर 5 और पानेरियों की मादड़ी में रुट मार्च किया।
जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के दिशा निर्देशन में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनज़र संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाको की पहचान एवं दंगा भड़काने पर तुरंत पहुँचने के रास्तो, नाज़ुक एवं महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थिति की जानकारी हेतु उक्त कार्यवाही की गई।
हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित मय टीम हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार तथा ए 100 RAF वस्त्राल अहमदाबाद की एक प्लाटून उप कमांडेंट 100 बटालियन रैपिड एक्शन फ़ोर्स प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उदयपुर जिले का परिचित अभ्यास करने आई है।
2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले इस परिचित अभ्यास में जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों का दौरा करेगी।
