रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ

अलीपुरा क्षेत्र मुस्लिम नौजवानों द्वारा रविवार को अलीपुरा मस्जिद के ख्वाजा गरीब नवाज गार्डन में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 | 
रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ अलीपुरा क्षेत्र मुस्लिम नौजवानों द्वारा रविवार को अलीपुरा मस्जिद के ख्वाजा गरीब नवाज गार्डन में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि, संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर मुफ्ती बद्रे आलम साहब ने कहा कि, रमजान सब्र का महीना है और सब्र का बदला जन्नत है। रोजेदार के लिए दो खुशियां हैं एक तब जब वो इफ्तार करता है, दूसरी खुशी उस वक्त मिलेगी जब वह खुदा के सामने हाजिर होगा। रोजा बुराईयों और दोजख से बचने के लिए एक ढाल की मानिन्द है। अलीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद रईस (भाईजान), नासिर खान, सचिव जमिल साहब, अलपसंख्य कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी ईशाक हुसैन, अलपसंख्यक कर्मचारी अधिकारी महासंघ की अध्यक्ष शकीला अंसारी, प्रंधानमत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अधिकारी अजीज खान पठान, शकील भाई, अख्तर हुसैन, हमीद शेख, मौलाना अमीरूल हक साहब, मोहम्मद सादिक खान, शराफत खान सहित बडी तादाद में मुस्लिम भाईयों ने रोजा इफ्तारी में शिरकत की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News