रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे रोटेरियन्स
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 द्वारा गुजरात एवं राजस्थान में पूरे डिस्ट्रिक्ट में स्वछता जागरूकता को लेकर रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा संचालित रैली फाॅर विन्स प्रोजेक्ट को प्रत्येक राजकीय स्कूल मे पंहुचाने के उद्देश्य से उदयपुर आयी रोटरी कार रैली के स्वागत में रोटरी बजाज भवन में रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त भागीदारी रही। रोटेरियन्स झूम कर नाचे।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 द्वारा गुजरात एवं राजस्थान में पूरे डिस्ट्रिक्ट में स्वछता जागरूकता को लेकर रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा संचालित रैली फाॅर विन्स प्रोजेक्ट को प्रत्येक राजकीय स्कूल मे पंहुचाने के उद्देश्य से उदयपुर आयी रोटरी कार रैली के स्वागत में रोटरी बजाज भवन में रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी रोटरी क्लबों की संयुक्त भागीदारी रही। रोटेरियन्स झूम कर नाचे।
कार्यक्रम की शुरूआत में रोटरी क्लब वसुधा की आशा लता ने राजस्थानी गीत ’म्हारा सासूजी ने..’, रोटरी क्लब एलीट की प्रिया छाबड़ा ने ’नैनो वाले ने छेड़ा मन का प्याला..’, इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने राजस्थानी गीत ’म्हारे हिवड़े में जागी..’, रोटरी क्लब मींरा की सदस्याओं ने ’आओं जी आओं घूमर…’, रोटरी क्लब पन्ना के भानूप्रतापसिंह धायभाई एवं रोटरी क्लब मेवाड़ के सचिव मुकेश गुरानी ने ’तेरे जैसा यार कहां…’, रोटरी क्लब उदयपुर के गजेन्द्र जोधावत, कांता जोधावत व अन्य सदस्य ने हास्य नाटक के साथ-साथ हाउजी भी खेलायी गई।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस अवसर पर प्रारम्भ में पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने स्वागत उद्बोधन दिया। बिन्दु सोगानी ने उदयपुर की मेहमाननवाजी को अभूतपूर्व बताया। क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत एवं राकेश माहेश्वरी ने का रैली के आगमन से बच्चों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। प्रान्तपाल कैप्टन (सेवानिवृत्त) नीरज सोगानी ने कहा कि स्कूलों में अध्ययन करने वाले बच्चों की पीड़ा को समझते हुए रोटेरियन्स ने जोश के साथ इस कार्य को यहाँ तक पंहुचाया है। सेवा करने का जोश जीवन में हमेशा जिंदा रहना चाहिये। समारोह को निगम चौधरी एवं मनु पालीवाल ने भी संबोधित किया। स्थानीय कोर्डिनेटर मधु सरीन ने सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं श्रद्धा गट्टानी ने किया।
विन्स फॅार रैली जयपुर के लिये रवाना
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 द्वारा गुजरात एवं राजस्थान में पूरे डिस्ट्रिक्ट में स्वच्छता जागरूकता को लेकर रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा संचालित रैली फाॅर विन्स आज रोटरी प्रान्तपाल सेवानिवृत्त कैप्टन नीरज सोगानी के नेतृत्व में आज प्रातः जयपुर के लिये रवाना हुई।
रैली के साथ आज प्रातः लवकुश इण्डोर स्टेडियम से 14 कारों का काफिला स्वरूपसागर, फतहसागर, यूआईटी सर्किल, सहेली मार्ग, फतहपुरा चौराहा, आर. के. चौराहा, एयरपोर्ट रोड़ होते हुए चित्तौड़ के लिये रवाना हुआ। रैली रवानगी के समय रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत, रोटरी हेरिटेज के अध्यक्ष जयेश पारीख, रोटरी एलीट के अध्यक्ष रमेश मोदी सहित अन्य रोटरी क्लबों के सदस्य मौजूद थे।