रोटरी ने मनायी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

रोटरी क्लब उदयपुर एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रोटरी बजाज भवन में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पुरूषों ने जहाँ देशभक्ति गीतों की तो महिलाओं ने कृष्ण पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

 | 

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धींग ने बताया कि इस अवसर पर राजेन्द्र मंत्री, यू.एस.चौहान एवं एस.के.महाजन ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। इनरव्हील सदस्याओं कांता जोधावत, अजूं माहेश्वरी एवं प्रिया छाबड़ा ने नृत्य कृष्ण पर आधारित गीतों पर नृत्य की तो सुरजीत छाबड़ा, श्रीमती राजेन्द्र चौहान, मंजू सिसोदिया ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कृष्ण के विविध रूप बने ध्रुव, घनिष्ठ एवं दर्शिल को पुरूस्कृत किया गया। समारोह में क्लब सचिव दिनेश चन्द्र बंसल, इनरव्हील कलब अध्यक्षा शीला तलेसरा, देविका सिंघवी सहित अनेक सदस्य एवं सदस्याएं मौजूद थी।

रोटरी ने मनायी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News