रोटरी क्लब ने किया रक्तदान, चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित

रोटरी क्लब उदयपुर ने आज अपने सेवा कार्यो की शुरूआत जरूरतमंदों के लिए रक्तदान से की। क्लब अध्यक्ष डॉ. ए

 | 
रोटरी क्लब ने किया रक्तदान, चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित

रोटरी क्लब उदयपुर ने आज अपने सेवा कार्यो की शुरूआत जरूरतमंदों के लिए रक्तदान से की। क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धींग ने बताया कि क्लब ने महाराणा भूपाल सर्वाजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदन शिविर आयोजित कर 12 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल, उषा नागौरी, विक्रम सिंह, पदम दुगड़, विजेन्द्र दोशी, ओ.पी.सहलोत, नक्षत्र तलेसरा, अजय दक, उम्मेदसिंह चौहान, उमेश नागौरी, जतिन नागौरी, वीरेनद्र सिरोया, आर.वी.पारीख, मानिक नाहर, सुभाष सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

रोटरी क्लब उदय ने किया 45 चिकित्सकों एवं 10 सीए को सम्मानित

रोटरी क्लब ने किया रक्तदान, चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित

रोटरी क्लब उदय ने आज डॉक्टर्स डे एवं सीए डे पर फोर्टिस एवं अरावली हॉस्पिटल के 45 चिकित्सकों तथा 10 चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. मणि भटनागर, डॉ.तरूण व्यास, डॉ.चिरायु पामेचा, डॉ.सपन अशोक जैन, डॉ.नितिन कौशिक, डॉ. शैलेन्द्रनाथ दीक्षित, डॉ.तरूण भटनागर, डॉ.आशीष सूद, डॉ.आनन्द गुप्ता, डॉ.संगीता गुप्ता सहित 45 चिकित्सक एवं सीए किशोर पाहुजा, मुकेश खूबचन्दानी, निर्मल सिंघवी, डॉ.निर्मल कुणावत, महावीर चपलोत, सुनील तलदार को एक समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश चुघ, सचिव मोहित रामेजा, राघव भटनागर, डॉ. ऋतु वैष्णव, साक्षी डोडेजा, शालिनी भटनागर,के.सी.दिवाकर मौजूद थे।

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना ने डॉक्टर्स डे पर 10 चिकित्सकों को किया सम्मानित

रोटरी क्लब ने किया रक्तदान, चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर पन्ना ने आज डॉक्टर्स डे पर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के 10 चिकित्सकों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि क्लब सदस्यों ने आज चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी.सिंह, अधीक्षक डॉ. विनय जोशी, डॉ. मधुबाला चौहान, डॉ.सुरेश गोयल, डॉ. तरूण सहलोत, डॉ. तरूण गुप्ता, डॉ. बी.एल.मेघवाल, डॉ. महेश दवे, डॉ. कपिल बागरेचा तथा डॉ. विनय नैथानी को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्लब की जीएसआर मधु सरीन, अध्यक्ष राकेश सेन, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारिका भानूप्रतापसिंह, आशीष, कमल गौड, नीरज बोलिया मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News