रोटरी क्लब एलिट का पदस्थापना समारोह आयोजित

रोटरी क्लब एलिट का सत्र 2015-16 का पदस्थापना समारोह आज रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी तथा पदस्थापना अधिकारी डॉ. सीमा सिंह थी।

 | 

रोटरी क्लब एलिट का पदस्थापना समारोह आयोजित

रोटरी क्लब एलिट का सत्र 2015-16 का पदस्थापना समारोह आज रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी तथा पदस्थापना अधिकारी डॉ. सीमा सिंह थी।

इस अवसर पर पदस्थापना अधिकारी डॉ. सीमासिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया, सचिव रमेश मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष पुनीत सक्सेना, क्लब सलाहकार आर.के.सिंह, सुधीर दुगड़, अध्यक्ष निर्वाचित आर.के.धाबाई, आशीष छाबड़ा, आशीष चोर्डिया, साधना तलेसरा, मनोज मुर्डिया, रमेश मेहता, आकाश गोयल, दिलीप कुमारसिंह, हिमांशु जैन, अरूण लाहोटी, सुनील वस्तावत, अनिता जैन, प्रमोद राठी को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल अनुभव लाडिया ने 6 नये सदस्यों को भी शपथ दिलायी।

इस अवसर पर डॉ. सीमासिंह ने कहा कि रोटरी सेवा कार्यो के जरिये हर समय हर पीडि़त की मदद करने हेतु तत्पर रहता है और इसी प्रयासों ने उसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहिचान दिलाई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने कहा कि इस वर्ष क्लब मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों को हैप्पी बनाने हेतु प्रयासरत रहेगा ताकि वे विद्यालय भी निजी विद्यालय के समकक्ष खड़े हो सकें। समारोह को नव नियुक्त सचिव रमेश मोदी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा डीपीएस इन्टरेक्ट क्लब को चार्टर प्रदान किया गया। क्लब की ओर से राजकीय विद्यालय शोभागपुरा के छात्रों के लिए विद्यालय के प्रतिनिधि को यूनिफॉर्म भेंट की गई। इस अवसर पर क्लब बुलेटिन का भी विमोचन किया गया। प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष पुनीत सक्सेना ने स्वगत उद्बोधन दिया। अंत में क्लब की ओर से अतिथियों को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News