रोटरी क्लब लीडर्स अवार्ड, 2019 समारोह में 34 रोटेरियन हुए सम्मानित

उदयपुर। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट्स द्वारा आज जुस्ता सज्जनगढ़ में रोटरी क्लब लीडर्स अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जन सेवार्थ एवं समाज सेवा कार्यो में अग्रणी रहने वाले 34 रोटेरियन्स को रोटरी क्लब लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। एम स्क्वायर प्रोडक्शन्स एंड इवेंट्स के सी. ई. ओ. मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वीटी छाबड़ा, अनिर्बन नाग, अटल वाजपई थे।

 | 

इस अवसर पर रोटरी के जरिये समाज सेवा में निःस्वार्थ भाव से कार्यरत दो रोटेरियन्स गजेन्द्र जोधावत एवं महेन्द्र टाया को विशिष्ट सम्मान से तथा अन्य 32 रोटेरियन्स को सम्मानित किया गया।

ये रोटेरियन्स हुए सम्मानित – ओ.पी. सहलोत, राकेश माहेश्वरी, रमेश मोदी, अनिता जैन, जयेश पारिख, राहुल शाह, प्रीति सोगानी, बृजराज कुमारी राठौड़, प्रेम मेनारिया, मुकेश गुरानी, तारिका भानुप्रतापसिंह, कमल गौड, वैभव सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. महीप भटनागर, विशाल गुप्ता, शकुंतला पोरवाल, सुरभि धींग, महावीर नाशनावत, सुनील मेहता, आर.के. पाटनी, दिलीप पोखरना, डॉ. कपिल देव उपाध्याय, धनपाल जैन, अनिल कुमार पटेल, प्रकाश पांचाल, आशीष चोरडिया, डॉ. वीना सनाढ्य को रोटरी क्लब लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

समारोह में अरुणोदय आर्ट्स एंड एक्सपोर्ट्स, वी.सी.डी. कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग, जुस्ता सज्जनगढ़ रिसोर्ट एंड स्पा,रुक्मणी फाउंडेशन, एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स, एक्सपोज की सहभागिता रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News