रोटरी क्लब मींरा की बैठक आयोजित

उदयपुर 19 अप्रैल 2019 रोटरी क्लब मींरा की बैठक आज फिल्ड क्लब में आयोजित हुई। जिसमें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में आये रोटे. पूर्व प्रान्तपाल शशि कुमार बतौर मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर निर्मल सिंघवी ने बताया कि हमारी रोटरी जनहित की सेवा एंव उनके मुद्दों को लेकर बेहतर कार्य कर रही है।

 | 

क्लब अध्यक्ष प्रीति सोगानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष क्लब ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उनका समाधान निकालने का प्रयास किया साथ ही क्लब के विकास के सभी क्षेत्रों में काम करने के बारे में अपडेट किया। .क्लब ट्रेनर मधु सरीन ने शशि कुमार के बारें में जानकारी दी और उन्हें उदयपुर मेें स्थापित हुई रोटरी क्लब की छवि के बारे में बताया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सचिव ने बृजराज राठौड़ ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और क्लब को और मजबूत करने का वादा किया। अध्यक्ष निर्वाचित ने पेट-सेट काॅन्फ्रेन्स के बारें में अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर दोनों क्लबों के बीच फ्लैग एक्सचेंज किया गया। समारोह में एजी श्रद्धा गट्टानी, स्वीटी छाबड़ा, सुषमा कुमावत, स्नेहलता सबला, कविता बलदवा, कविता श्रीवास्तव, हर्षा कुमावत, ज्योत्सना जैन, मधु झला, वंदना मुथा, मंजू सिंघवी, देविका सिंघवी आदि मौजूद थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News