रोटरी क्लब पन्ना ने बांटे निःशुल्क पौधें, किया पौधरोपण

रोटरी क्लब पन्ना ने आज हरिदास जी की मगरी में जहाँ सघन वृक्षारोपण हेतु 250 पौधो

 | 
रोटरी क्लब पन्ना ने बांटे निःशुल्क पौधें, किया पौधरोपण

रोटरी क्लब पन्ना ने आज हरिदास जी की मगरी में जहाँ सघन वृक्षारोपण हेतु 250 पौधों का पौधरोपण किया वहीं शिव मंदिर पर लोगों को विभिन्न किस्मों के 101 निःशुल्क पौधें बांटे।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि पौधरोपण एवं पौध वितरण में ओरनामेन्टल,फ्रूट्स, हर्ब्स सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधें शामिल थे। इस अवसर पर जीएसआर मधु सरीन, निवर्तमान अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर, आशीष, कमल, राजेन्द्र, शुभांगी, नीरज, कुणाल यादव, ज्येाति, भावना माहेश्वरी, अशोक पालीवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News