रोटरी क्लब पन्ना हुआ सम्मानित

रोटरी क्लब पन्ना ने नारी निकेतन में महिलाओं के साथ समााजिक सेवा कार्य करने पर उसे आज एक समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्ष तारिका भानूप्रतापसिंह ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिये कठपुतली शो का आयोजन किया गया। समारोह में नारी निकेतन की महिलाओं ने आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब पन्ना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारी निकेतन में किए गए कार्यों फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 | 

गौरतलब है कि रोटरी क्लब पन्ना शीघ्र ही नारी निकेतन की सभी बालिकाओं को रोजगार परक बनाने हेतु उन्हें ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने की ट्रेनिंग देगा।

इस अवसर पर नारी निकेतन अधीक्षक वीना मेहरचंदानी, हरीश पालीवाल, प्रीति जैन, राजकुमारी भार्गव व रोटरी पन्ना के भानुप्रताप सिंह धायभाई विपिन जैन, खिलेंद्र मेघवाल, मुकेश वैष्णव, राजेंद्र कुमावत आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News