रोटरी क्लब पन्ना का डांसिग आइडल का प्रथम ऑडिशन सम्पन्न

रोटरी क्लब पन्ना की ओर से आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में डांसिग आइडल का प्रथम ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि क्रियेशन, एम स्क्वायर, राजीव सुरति डांस फेक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऑडिशन में तीन आयु वर्गो 5 से 15, 16 से 30 एवं 31 से अधिक आयु वर्ग के बच्चों एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया।

 | 

रोटरी क्लब पन्ना का डांसिग आइडल का प्रथम ऑडिशन सम्पन्न

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना की ओर से आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में डांसिग आइडल का प्रथम ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि क्रियेशन, एम स्क्वायर, राजीव सुरति डांस फेक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऑडिशन में तीन आयु वर्गो 5 से 15, 16 से 30 एवं 31 से अधिक आयु वर्ग के बच्चों एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया।

सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि इस ऑडिशन में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑडिशन की निर्णायक कथक डांसर गरिमा जोशी व विजयलक्ष्मी आमेटा थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कथक, भरत नाटयम, हिपहाॅप, सहित अनेक प्रकार की नृत्य का प्रदर्शन किया।

इसका अगला ऑडिशन 19 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। तीनों वर्ग के विजेताओं ग्रान्ड फिनाले में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक पालीवाल, राकेश सेन, लीना शर्मा, राजेश शर्मा मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News