रोटरी क्लब उदयपुर ने 3 लाख का चैक सौंपा

 | 
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने दिए कोरोना रिलीफ फण्ड कोविड-19 हेतु 3 लाख रूपयें का चैक आज जिला कलेक्टर आनंदी को सौंपा। 

उदयपुर 15 अप्रैल 2020 । रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर ने दिए कोरोना रिलीफ फण्ड कोविड-19 हेतु 3 लाख रूपयें का चैक आज जिला कलेक्टर आनंदी को सौंपा। 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमावत ने बताया कि रोटरी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमैन एम एस सिंघवी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंघवी,  सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने आज जिलाधीश आनंदी से मिलकर कोरोना बचाव के लिए यहां 300000 रूपयें का चैक सौंपा। 

कुमावत ने बताया कि कोविड-19 हेतु मेडिकल इक्विपमेंट्स और विशेषकर एन 95 मास्क रोटरी क्लब अपनी तरफ से प्रयत्न करके उपलब्ध कराएगा। वहीं आगामी दिनों में खाद्य सामग्री के वितरण के हेतु पूरी योजनाबद्ध तरीके और चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्यों को अंजाम देगा। विशेषकर आदिवासी अंचल में जाकर सेवा कार्यों के हेतु रोटरी क्लब अपनी तरफ से प्रयास करेगा भोजन सामग्री के किट तैयार करवा कर दिए जाऐंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News