रोटरी क्लब उदयपुर का दीपावली स्नेहमिलन आयोजित
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने बताया कि इस अवसर पर राजेन्द्र सुखवाल ने गीत ’ जीवन से तेरी आंखे मजबूर करें जीने के लिये...’, बालिका सांघी गुप्ता ने ’थ्हारी कमरिया-थ्हारी कमरिया..’ गीत पर नृत्य, उम्मेदसिंह चौहान व श्रीमती राजेन्द्र जैन ने युगल गीत ’आ लौट के आ जा मेरे मीत..’की प्रस्तुति दे कर माहौल में समां बांध दिया।

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने बताया कि इस अवसर पर राजेन्द्र सुखवाल ने गीत ’ जीवन से तेरी आंखे मजबूर करें जीने के लिये…’, बालिका सांघी गुप्ता ने ’थ्हारी कमरिया-थ्हारी कमरिया..’ गीत पर नृत्य, उम्मेदसिंह चौहान व श्रीमती राजेन्द्र जैन ने युगल गीत ’आ लौट के आ जा मेरे मीत..’की प्रस्तुति दे कर माहौल में समां बांध दिया।
कार्यक्रम संयोजक डी.पी.धाकड़ ने कार्यक्रम में महिलाओं के 16 श्रृंगार पर प्रश्नोत्तरी कर सभी का मनोरंजन किया। अंत में हाउजी खेलायी गयी। इस अवसर पर सचिव राकेश माहेश्वरी ने बताया कि 14 नवम्बर को सिटी स्टेशन रोड़ स्थित राजस्थान एग्रीकल्चर डिपो फाउण्डेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। प्रारम्भ में परमेश्वर धर्मावत ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
