रोटरी क्लब उदयपुर का 40 लाख का प्रस्तावित बजट पेश

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वर्ष 2017-18 के दौरान किये जाने वाले जनसेवार्थ कार्यो के लिय 40 लाख रूपयें की राशि खर्च किये जाने का प्रस्तावित बजट आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित क्लब असेम्बली बैठक में पेश किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष डा.एन.के.धींग ने बताया कि इस प्रस्तावित बजट को पारीत कराने के लिये हाउस में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब द्वारा जनसेवार्थ कार्यो के लिये एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में लिया जाएगा ताकि उससे बड़ा वर्ग लाभान्वित हो सकें।

क्लब सर्विस निदेशक एम.के.टाया ने करीब 10 लाख का,यूथ सर्विस निदेशक डा. प्रदीप कुमावत ने ढाई लाख, सामुदायिक सेवा निदेशक वीरेन्द्र सिरोया ने पौने चैदह लाख, रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सेवा निदेशक डा. अनिल कोठारी ने साढ़े चार लाख, व्यावसायिक सेवा निदेशक डा. एम.एस.सिंघवी की अनुपस्थिति में वीरेन्द्र सिरोया ने 2 लाख का बजट पेश किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News