सेवा कार्याे के लिये रोटरी क्लब उदय हुआ सम्मानित
अखिल भारतीय सिन्धी समाज एवं श्री झूलेलाल समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम के नये सभागार में आयोजित समारोह में रोटरी क्लब उदय को उल्ल्खेनीय सेवा कार्यो के लिये सम्मानित किया गया।
| Jan 22, 2018, 21:19 IST
अखिल भारतीय सिन्धी समाज एवं श्री झूलेलाल समिति के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम के नये सभागार में आयोजित समारोह में रोटरी क्लब उदय को उल्ल्खेनीय सेवा कार्यो के लिये सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान प्रेम प्रकाश मण्डल अजमेर से आये समाज के गुरू संत ओमप्रकाश शास्त्री एवं श्री झलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापराय चुघ ने क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ, सचिव मोहित रामेजा एंव उनकी कार्यकारिणी सदस्यों दीपेश हेमनानी, डाॅ. ऋतु वैष्णव, शालिनी भटनागर, अध्यक्ष निर्वाचित महीप भटनागर, राघव भटनागर, पुरूषोत्तम दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।