रोटरी क्लब उदय का स्वच्छता जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब उदय व ज्वलंत संस्थान ने मिलकर ने फतहसागर पाल पर आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनता को कपड़े के थेले एंव ब्रोशर बांटे और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी।

 | 

क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि जनता को यह बतानें का प्रयास किया गया कि शहर किसी एक का नहीं वरन् सभी का है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने फतहसागर पाल पर पड़े कचरे को उठाकर थेले में रचा और उन्हें डस्टबिन में जा कर डाला और यही संदेश में वहां उपस्थित सभी महिला-पुरूष एवं बच्चों को दिया। जनता ने भी क्लब का समर्थन करते हुए शहर को स्वच्छ रखनें का शपथ ली।

रोटरी क्लब उदय का स्वच्छता जागरूकता अभियान

इस अवसर पर अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. महीप भटनागर, शालिनी भटनागर, डॉ.ऋतु वैष्णव, प्रोजेक्ट चेयरमेन भारती शर्मा, लतासिंह, अशोक लिंजारा, महक सोनी, अमित सोनी, सत्यनारायण जाट मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News