रोटरी क्लब करेगा कोरोना वारियर्स का सम्मान

कठिन समय में संगीत शांति प्रदान करने वाला - उस्ताद अहमद हुसैन
 | 
विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को जूम मीटिंग में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगा जो विपरीत परिस्थिति में सुदूर गांव में जाकर अन्न सेवा करने वाले राशन पहुंचाने वाले स्वयंसेवी संगठनों के इस काम में पिछले 50 दिन से लगे हुए हैं।

क्लब अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह स्वयं भी करीब 25 दिन तक इस प्रकार की सेवा में लगे और उन्होंने देखा कि ऐसे लोग अपने नाम और फोटो से दूर रहकर गांव के उन सुदूर क्षेत्रों में जहां पर कोई नहीं जाता उदयपुर से 30 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्रों में दुर्गम स्थानों पर जाकर जिन्होंने आदिवासियों को भोजन और राशन पहुंचाने का काम लगातार किया और स्वयं अपने हाथों से खाना बनाकर रामपुरा चौराहा से ले जाकर इन गांव में वितरित किया।

उन्होंने बताया कि जूम मीटिंग के माध्यम से रोटरी क्लब उदयपुर ने कोविड-19 कोरोना के चलते क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का सदस्यों के समक्ष विस्तृत ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि क्लब ने तीन लाख रूपयें की लागत से एन 95 मास्क के साथ 10000 भोजन के पैकेट एवं राशन सामग्री का विभिन्न स्थानों पर वितरण किया गया।

इस अवसर पर कुमावत द्वारा किए गए सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत लाइब्रेरी और टॉयलेट की स्थापना के अंतिम चरण की विस्तृत जानकारी भी रोटरी सदस्यों को दी गई। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी ने जोन चेयरमैन के नाते सीएसआर के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

संगीत सुकून देने वाला- इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को जूम मीटिंग में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक में उस्ताद अहमद हुसैन ने रोटरी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल एक कठिन काल है। ऐसे में संगीत एक सुकून देने वाला होता है। संगीत ध्यान साधना के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। हम सभी लोग घरों में बैठकर भी एक राष्ट्र के आपदा में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ प्रदीप कुमावत  के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मुझे बराबर मिलती रहती है मैं उनका बहुत आभार और धन्यवाद देता हूं कि उनका कार्यकाल श्रेष्ठ इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने एक गजल मौसम आएंगे जाएंगे .... गा कर रोटरी क्लब के सदस्यों को रोमांचित किया।

इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमावत द्वारा बनाई गई फिल्म लॉकडाउन पूर्व पश्चात का भी प्रदर्शन रोटरी सदस्यों हेतु किया गया, साथ ही इस अवसर पर सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब के द्वारा बनाई गई फिल्म दो बूंद जीवन के मूल्यों पर आधारित है, उसका प्रीमियर के लिए भी डॉक्टर प्रदीप कुमावत को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रांत पाल यशवंत कोठारी रमेश चौधरी व असिस्टेंट गवर्नर माणिक नाहर भी उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव संजय भटनागर ने दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News