रोटरी क्लब की निःशुल्क जलापूर्ति योजना

रोटरी क्लब के प्रोत्साहन से आसपास के गांवों में टैंकरों से निशुल्क जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया जाएगा। आगामी 3 से 4 दिन में योजना मूर्त रूप ले लेगी। योजना के चेयरमैन बीएच बापना ने बताया कि गत वर्ष शहर एवम आसपास के गांवों में बहुत कम बारिश होने के कारण पेयजल की भयंकर परेशानी है। इसके मद्देनज़र रोटरी क्लब ने अपने कुछ सदस्यों की कमेटी बनाई और महेंद्र टाया और वीरेंद्र सिरोया को कमेटी का को चेयरमैन बनाया गया।

 | 

कमेटी के सदस्य जिला कलेक्टर आनंदी से मिले और योजना की जानकारी देकर ऐसे गांवों की सूची मांगी। जिला कलेक्टर ने एक घंटे में गांवों की सूची प्रदान करवा दी। बापना ने बताया कि अभी 70 टैंकर प्रतिदिन तीन महीने तक आपूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। गिर्वा और कुराबड़ तहसील के गांवों को शामिल किया गया है। शहर के 6-7 कॉरपोरेट चौकसी हेरियस, हारमनी प्लास्टिक, टेम्पसन्स पायरोटेक ग्रुप, आर्कगेट, अरावली मिनरल, अरिहंत टाइल्स आदि ने भरपूर सहयोग किया है।

को चेयरमैन सिरोया ने बताया कि इसमें हम नकद राशि नहीं ले रहे हैं। जलापूर्ति करने वाले टैंकरों का बिल सीधे संबंधित कॉरपोरेट को भेजा जाएगा। हमारा काम सिर्फ प्रोत्साहित करना है। पीएस तलेसरा ने बताया कि इसकी निगरानी और सहयोग के लिए एक मोबाइल एप बनाई जा रही है। साथ ही पशुओं के लिए इस एप के सहयोग से चारा और सूंखले की व्यवस्था भी की जाएगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पहले चरण में बेडवास, तितरडी, पई, मटाटा, राया, मरूवास, झालों का गुड़ा, बिलिया, रकमपुरा, भोईयों की पंचोली, धोली मगरी, पाबा बावजी, आमलीफला, डांगियों की पंचोली, धूणी माता, भैंसड़ा खुर्द आदि शामिल हैं। इस अवसर पर सुभाष सिंघवी, तौकीर भाई, महावीर रांका आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News