दो दिन में रोटरी ने बांटे निःशुल्क 8 हजार पौधे

रोटरी क्लब उदयपुर वन्य जीव प्रभाग उदयपुर के सहयोग से शहर में पिछले दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण हेतु निःशुल्क 8 हजार पौधे वितरीत कर सघन वृद्वाारोपण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास किया है। 

 | 

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धींग ने बताया कि प्रतिवर्ष क्लब द्वारा शहर में सघन वृक्षारोपण हेतु आयोजित किये जाने वाले निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम के तहत एक पौध एक परिवार की श्रृख्ंला में आज दूसरे दिन सुखाडि़या समाधि दुर्गा नर्सरी, सुन्दरवास मेन रोड़, जड़ाव नर्सरी हिरणमगरी से.6, तथा सवीना कृषि सब्जी मण्डी में विभिन्न किस्मों के 4000 पौधे वितरीत किये गये। दो दिनों में कुल 8000 पौधे वितरीत किये गये। जिन्हें लेने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रान्तपाल रमेश चौधरी, डॉ. बी.एल.जैन, डॉ. बी.एल.सिरोया, पी.एल.पुजारी, एम.एस.खमेसरा, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, हेमन्त मेहता, एन.सी.बंसल, महादेव दमानी, सचिव दिनेश चन्द्र अग्रवाल, डॉ. निर्मल कुणावत, डॉ. सुजानिसंह सहित अनेक सदस्यों ने इन पौध वितरण कार्यक्रम सहयोग दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News