रोटरी डिस्ट्रिक्ट करायेगा बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी
नवगठित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के प्रथम प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल ने घोषणा की कि इस सत्र में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 की ओर से डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न शहरों के 63 क्लबों के माध्यम से 14 वर्ष तक के हर वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क हार्ट सर्जरी करायी जाएगी।
सहायक प्रांतपाल नक्षत्र तलसेरा ने बताया कि प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल ने जयपुर में सम्पन्न हुई ग्रान्ट मेनेजमेन्ट सेमीनार में उक्त घोषणा की। संबंधित रोगी की रिपोर्ट क्लबों के माध्यम से जयपुर भेजी जाएगी और वहां गहन अध्ययन के पश्चात जरूरतमंद बच्चों के नि:शुल्क ऑपरेशन किये जाऐंगे।
डिस्ट्रिक्ट वित्त कमेटी के चेयरमेन पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने बताया कि रोटरी फ्यूचर विज़न द्वारा प्रान्त में इस प्रकार के जनसेवा के कार्यं हाथ में लेकर किये जाऐंगे। पीडि़त मानवता की सेवा में एक बहुउपयोगी पहल प्रारम्भ की जा रही है।
जयपुर में ही आयोजित प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल के पदस्थापना समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्वाध्यक्ष राजा साबू के आग्रह पर प्रान्तपाल अग्रवाल ने उत्तराखंड पीडि़तों के लिए डिस्ट्रिक्ट की ओर से विभिन्न रोटरी क्लबों के माध्यम से 18 लाख रूपयें जुटाये जाऐंगे।
रोटरी क्लब उदयपुर अध्यक्ष बी..एल.मेहता ने बताया कि रविवार 7 जुलाई को रोटरी बजाज भवन में सांय 6.30 बजे आयोजित होने वाले पदस्थापना समारोह के पदस्थापना अधिकारी प्रान्तपाल अनिल अग्रवाल होंगे जबकि मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड-वेदान्ता के सीईओ अखिलेश जोशी व विशिष्ठ अतिथि मंगलम एज्यूकेशन सोसायटी के गोविन्द अग्रवाल होंगे।
सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया कि समारोह में सलाहकार के रूप में पूर्व प्रान्तपाल डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी व पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी भी उपस्थित रहेगें।
