रोटरी एलीट एवं ई कनेक्ट ने किया 37 यूनिट रक्तदान एकत्रित

रोटरी क्लब उदयपुर एलीट एवं ई-कनेक्ट सॉल्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आज द्वारा मेवाड़ इण्डस्ट्रियल एरिया, मादड़ी स्थित आई टी पार्क परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंदों के लिये 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 | 

क्लब के सचिव सुनील वस्तावत ने बताया कि शिविर में इ-कनेक्ट के कर्मचारियों एवं रोटरी क्लब सदस्यों ने कुल 37 यूनिट रक्तदान किया। इनमें 11 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। इ-कनेक्ट के चेयरमैन मनोज तायलिया ने इस आयोजन के लिए रोटरी क्लब एलीट की सराहना की एवं वादा किया कि भविष्य में भी समय समय पर इ-कनेक्ट कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया जायेगा।

ब्लड बैंक की टीम में डॉ वंदना छाबड़ा, डॉ समीर खान, मैक्सवेल आदि शामिल थे जिन्होंने शिविर का संचालन किया। रोटरी क्लब परिवार के सदस्य सुनील वस्तावत, आकाश गोयल, मनीष गलुण्डिया एवं पुनीत गलुण्डिया ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News