रोटरी पर्यावरण पुरूस्कारों की घोषणा

रोटरी क्लब उदयपुर, तुलसी निकेतन रेजिडेन्शियल स्कूल एंव भारतीय पर्यावरण शिक्षा एंव अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों आयोजित की गई रोटरी पयार्वरण क्विज प्रतियोगिता पुरूस्कार 2012-13 की आज घोषणा की गई। विजेताओं को 9 मई को रोटरी बजाज भवन में सांय 7 बजे आयोजित होने वाले एक समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा।

 | 

कार्यक्रम संयोजक डॅा. यशवन्तसिंह कोठारी ने बताया कि पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता में आलोक स्कूल हिरण मगरी के छात्र सजल बापना, ऋषभ नागौरी,वैभव जैन, व एश्वर्या दशोरा प्रथम,सेन्ट एन्थोनी हिरण मगरी से.14 के उत्सव शुक्ला,वासु शर्मा, करण गम्भीर, याशु दीक्षित व वितेश अरोड़ा द्वितीय, सेन्ट पॉल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के कार्तिकी शर्मा, कुणाल प्रतासिंह, कुणाल वर्मा, रजत तलेसरा व अंशुमान सोलंकी तृतीय रहे।

क्लब अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता मे ग्रुप प्रथम में हिमांशु नाहर प्रथम, किडजी स्कूल की अनिष्का सोमानी द्वितीय व होम सांइस कॉलेज नर्सरी की देवयानी साहू तृतीय रही।

गुप द्वितीय में समोर बाग स्थित किड्स प्लेनेट की भक्ति पण्डया प्रथम, अग्रसेन नगर स्थित जेक एण्ड जिल स्कूल की उत्सवी राणावत द्वितीय व विट्टी इन्टरनेशनल की परी पाहुजा तृतीय रही।

ग्रुप तृतीय में सेंट मेरीज फतहपुरा की पूर्वी राणावत प्रथम, चित्रकूटनगर स्थित रॉकवुड स्कूल की ताविषी सोनी द्वितीय व पोलोग्राउण्ड स्थित किडजी स्कूल के तेजस त्रिपाठी ततीय रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News