बोहरा गणेशजी को रेफल टिकिट भेंट के साथ ही रोटरी मेले का आगाज
रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आगामी 16 दिसम्बर को सौ फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में आयोजित किये जाने वाले एक दिवसीय बहु प्रतिक्षित रोटरी मेला-2018 का प्रथम रेफल टिकिट आज मेला चेयरमेन एवं रोटरी उदयपुर के पदाधिकारियों ने बोहरागणेश जी को भेंट किया।

मेला चेयरमेन डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि कुछ वर्षो बाद इस बार पुनः क्लब द्वारा रोटरी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रखे गये रेफल टिकिट की बिक्री आज से शुरू हो गई है। क्लब अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने बताया कि रेफल टिकिट भेंट के दौरान सचिव राकेश माहेश्वरी, संयोजक सुशील बांठिया, ट्रस्ट चेयरमेन नरेन्द्र कुम्भट, रेफल कमेटी चेयरमेन वी.पी.राठी, महेन्द्र टाया, सुरेन्द्र जैन, वीरेन्द्र सिरोया, पदम दुगड़, दीपक मेहता, उम्मेदसिंह चौहान, नक्षत्र तलेसरा, संजय भटनागर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।