रोटरी मेला टिकिट का हुआ विमोचन

रोटरी सर्विस ट्रस्ट एंव रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला रोटरी मेला-2014 इस वर्ष 9 नवंबर को टाऊनहॉल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। रोटरी मेले के रेफल टिकिट का विमोचन कर उसका प्रथम टिकिट आज बोहरागणेशजी को समर्पित किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष डॉ. बी.एल.सिरोया ने बताया कि शैक्षणिक एवं सेवार्थ कार्यो हेतु आयोजित किया जाने वाला रोटरी मेला इस वर्ष एक दिवसीय ही होगा। मेला चेयरमेन गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि मेले के माध्यम से फंड रेजिंग के उद्देश्य प्रति वर्ष एक रेफल टिकिट रखा जाता है। इस वर्ष भी 40 रूपयें के रेफल टिकिट पर संात्वना पुरूस्कार सहित कुल 12 प्रकार के ईनाम रखे गये है। रेफल टिकिट का आज विमोचन कर उसका प्रथम टिकिट आज बोहरगणेशजी के चरणों में समर्पित किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग, सहायक प्रानतपाल सुशील बांठिया,प्रानतपाल मनोनीत रमेश चौधरी, रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमेन नक्षत्र तलेसरा, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी,गजेन्द्र जोधावत, वी.पी.राठी, मानिक नाहर, सुभाष सिंघवी,तेजसिंह मोदी, बी.एल.मेहता, श्रीमती कांता जोधावत,चन्द्रप्रभा मोदी मौजूद थे।

केप्शन:- रोटरी क्लब उदयपुर-बोहरागणेशजी को रेफल टिकिट का विमोचन करते क्लब पदाधिकारी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News