रोटरी ने पिलायी बच्चों को पोलियों की दो बूंद दवा

रोटरी क्लब आज बच्चों को पोलियों की दो बूंद दवा पिलायी जहाँ रोटरी क्लब उदय की ओर से आज महाराणा भूपाल हॅास्पिटल के बाल चिकित्सालय में पोलियों शिविर आयोजित किया गया। वहीँ रोटरी क्लब पन्ना ने आज न्यू फतहपुरा सिथत एक हाॅस्पिटल में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो दवा पिलायी।

 | 

रोटरी क्लब उदय अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, सुषमा कुमावत ने बच्चें को पोलियों की दो बूंद दवा पिलाकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर डाॅ.ऋ़तु वैष्णव, सचिव मेहिता रामेजा, डब्ल्यूएचओ हेड डाॅ. अक्षय व्यास, के.सी.दिवाकर, डाॅ.सरिता सुनेरिया, प्रो. महीप भटनागर, पुरूषोत्तम दुबे, डाॅ. विजय पुरोहित, साक्षी डोडेजा, सहित अनेक सदस्यों ने बच्चों को पोलिया दवा पिलायी।

रोटरी क्लब पन्ना अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. देवेन्द्र सरीन, सचिव शेलेन्द्र गुर्जर, मधु सरीन, तारिका भानूप्रतापसिंह धायभाई सहित अनेक सदस्यों ने दवा पिलायी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News