भुवाणा विद्यालय में रोटरी ने दिए संसाधन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय भुवाणा में रोटरी क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर आवश्यक संसाधन भेंट किए गए।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय भुवाणा में रोटरी क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर आवश्यक संसाधन भेंट किए गए।
क्लब के सहायक प्रांतपाल नक्षत्र कुमार तलेसरा ने बताया कि विद्यालय में क्लब अध्यक्ष बी. एल. मेहता एवं भुवाणा सरपंच सीमा चोर्डिया ने ध्वजारोहण किया।
विद्यालय की आवश्यकतानुसार जे. एम. गुप्ता की ओर से 20 टाट पट्टियां एवं दो बड़ी दरियां भेंट की गई। सरपंच चोर्डिया ने इसे क्लब के इस आयोजन को उदार विचार वाला बताया वहीं क्लब अध्यक्ष मेहता ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा।
सहायक प्रांतपाल तलेसरा ने क्लब द्वारा ह्दय रोग की उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई की 14 जनवरी 2014 को पोलियो मुक्त भारत के बाद रोटरी का अभियान कुपोषण मुक्त भारत भी इसी प्रकार सफल रहेगा।
संस्था अभिभावक संघ की ओर से स्कूली बच्चों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के अलावा काफी संख्या में अभिभावक, वार्डपंच, क्लब सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद थे।
